Vijaya Ekadashi 2023: विजया एकादशी कल, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, ऐसे करें पूजा

Vijaya Ekadashi 2023: हिन्दू मन्यताओं के अनुसार विजया एकादशी बहुत ही विशेष होती है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष पर यह एकादशी मनाई जाती है। इस साल दो दिन विजया एकादशी पड़ रही है। 16 फरवरी सुबह 5:32 बजे से एकादशी तिथि की शुरुआत होगी, जिसका समापन 17 फरवरी रात 2: 49 बजे होगा। व्रत 16 फरवरी और 17 फरवरी को पारण किया जाएगा। हालांकि साधु-संत 17 फरवरी को व्रत रखेंगे। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

ना करें ये काम

मान्यता है की विजया एकादशी का व्रत रखने वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर वाले लोगों के लिए यह और भी फलदायी माना जाता है। इस दिन दान का बहुत ही विशेष महत्व होता है। भूमि दान, गौ दान और अन्न दान से पुण्य प्राप्त होता है। और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यदि आप व्रत करने वाले हैं तो कुछ कार्यों से दूरी रखें। जिसमें काले वस्त्र धारण krna, छल-कपट की भावनाओं को मन में लाना, मांस-मदिरा का का सेवन करना शामिल है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"