वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 वर्ष की उम्र में निधन, बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए की पुष्टि

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) का सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ICU में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका ने सोशल मीडिया (Social Media) पर इस खबर की पुष्टि की। अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की गई एक स्टोरी में मल्लिका ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान घाट पर होगा।

67 वर्षीय पत्रकार दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी में प्रसारण के साथ हिंदी पत्रकारिता का एक प्रसिद्ध चेहरा थे। सोमवार को अपोलो अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया था। इस साल जून में कोरोना के साथ लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने अपनी पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ को खो दिया था। उनकी पत्नी पेशे से रेडियोलॉजिस्ट थी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi