Redmi Note 11T Pro जल्द होगा लॉन्च, स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले फैली अफवाएं, जाने कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में Redmi ने अपने नए Note सीरीज लॉन्च होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, हालांकि यह note का कौन-सा इसे लेकर कोई जानकारी कंपनी ने नहीं थी, लेकिन थोड़े इंतजार के बाद इस बात का खुलासा हो चुका है। Redmi Note 11T Pro जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस महीने इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा और सूत्रों की माने तो यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल रेट: केंद्र के आग्रह के बाद भी नहीं घटे MP में ईंधन के दाम, जाने प्रदेश के सभी शहरों का हाल

हालांकि अब तक इसके ऑफिशियल लॉन्च की तारीख की घोषणा Xiaomi ने की है। अब तक कंपनी ने टीज़र में ना ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और ना ही उसके डिजाइन पर से पर्दा हटाया है। सूत्रों की माने तो भारत में चीन के Redmi Note 11 को Redmi Note 11T Pro की तरह बेचा जाएगा। तो वही स्मार्टफोन के फीचर्स काफी दमदार होंगे, इसके कई Redmi Note 11और Redmi Note 11 Pro से मिलते जुलते होंगे, फिलहाल इस बारे में कुछ खास नहीं कहा जा सकता।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"