Central Employee salary Hike 2023 : 52 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को 2023 में एक और बड़ा तोहफा मिल सकता है। होली के बाद कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर की सौगात मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट सत्र से पहले मोदी सरकार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाने पर फैसला ले सकती है, अगर सहमति बनती है तो बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 26000 हो जाएगी।वही अलग अलग लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में अलग अलग वृद्धि होगी। सरकार द्वारा इसे लागू करते ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक साथ बंपर उछाल आएगा। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसको लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी है और 2023 में फिर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को रिवाइज किया जा सकता है। 2024 के चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत इसे 3.00 या 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 21000 या 26000 हो जाएगी। संभावना है कि केन्द्र सरकार इस साल फरवरी 2023 को पेश होने वाले बजट के बाद इस पर फैसला ले सकती है।वही बजट में भी कर्मचारियों के लिए कई बड़े ऐलान किए जा सकते है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है।
ऐसे समझें क्या है फिटमेंट फैक्टर
7वें वेतन आयोग में जो Pay matrix बने है वे Fitment factor पर बेस्ड हैं, ऐसे में कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल माना जाता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में करीब ढाई गुना से अधिक की वृद्धि होती है। लंबे समय से केन्द्र के कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे है, ताकी बेसिक सैलरी में इजाफा हो सके। इससे पहले सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से 7th pay commission को भी लागू किया गया था, जिसके बाद कर्मचारियों बेसिक सैलरी 6000 से बढ़कर 18,000 हो गई थी।
कितनी बढ़ेगी सैलरी
वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 2.57 गुना है और बेसिक सैलरी 18000 है।उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा। 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी।
8वां वेतन आयोग?
- बीते साल संसद सत्र के दौरान केन्द्र सरकार ने साफ कर दिया था 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा, फिलहाल इस पर विचार नहीं है। वही कई मीडिया रिपोर्टस में यह दावा किया जा रहा है कि 2024 के चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद कर्मचारियों की सैलरी पर फैसला हो सकता है।
- यह भी उम्मीद है कि नई सरकार की तरफ से आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए। चर्चा तो यह भी है कि 8वें वेतन आयोग का गठन 2024 के अंत में हो सकता है। 2025 या 2026 में इसे लागू भी किया जा सकता है ।
- 7वें वेतन आयोग के मुताबले 8वें वेतन आयोग में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इससे छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों को सैलरी में ज्यादा लाभ मिलेगा।
- इसके बाद कर्मचारियों का सैलरी का रिविजन सालाना आधार पर परफॉर्मेंस बेस हो सकता है। इसके अलावा अधिकतम सैलरी वालों का रिविजन 3 साल के अंतर पर हो सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।