Xiaomi 13 सीरीज की जल्द होगी मार्केट में एंट्री, हो चुका है फीचर्स का खुलासा, जानें कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द Xiaomi अपने दो नए डिवाइस को मार्केट में पेश करने वाले है। इस साल चीनी कंपनी अपने कई डिवाइस लॉन्च कर चुकी है। हाल ही में चीन में Xiaomi 12S सीरीज लॉन्च हुआ है, जिसमें तीन स्मार्टफोन्स शामिल थे। वहीं अब कंपनी अपने नए प्रोडक्टस की तैयारियों में भी जुट चुकी है। बहुत जल्द बाजारों में Xiaomi 13 सीरीज की एंट्री होगी। हालांकि इससे पहले भी Xiaomi 13 series की खबरें सामने आई थी। Xiaomi 13 सीरीज के साथ एक नए रेडमी के डिवाइस को प्रसिद्ध सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है।

यह भी पढ़े… Realme 9i 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन, रॉकस्टार डिजाइन आएगा यूजर्स को पसंद, जानें

यह कहा जा रहा है ये रेडमी की यह नई डिवाइस और कुछ नहीं Redmi Note 12 सीरीज है। हालांकि इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके मॉडल नंबर का खुलासा हो चुकस है। यह लिस्टिंग स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत देती है। Xiaomi के दो स्मार्टफोन्स को सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। जिनका मॉडल नंबर 2210132G और 2210133G है। वहीं रेडमी के दो डिवाइस के मॉडल नंबर 22101316G और 22101316UG है। G का मतलब यह यह हो सकता है की यह कोई ग्लोबल मॉडल है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"