जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका शिवपुरी के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे अपने दल के 18 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर यह अनुशासनात्मक कार्यवाही की है। भाजपा ने कुल मिलाकर 18 भाजपाइयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है जो पार्टी के सदस्य होने के बाद भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े…इंदौर निकाय चुनाव : शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रो के मतदाताओं में दिखा उत्साह
कोलारस में यह हुए निष्कासित
गोपालकृष्ण वेस विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सुभाष खटीक मंडल महामंत्री भाजपा, नीरज सगर जिला कार्यालय मंत्री अजा मोर्चा, इमरान मंसूरी पूर्व मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े…एथलीट पीटी उषा, इलैयाराजा, वी विजयेंद्र प्रसाद और वीरेंद्र हेगड़े को राज्यसभा के लिए किया गया नामित
रन्नौद में यह हुए निष्कासित
नितिन जाट पूर्व किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, अफजल शाह जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, बृजेश कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष, नारायण सिंह कुशवाह वरिष्ठ कार्यकर्ता को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े…MP Betul Nikay Election : पुलिस पर बिफरे कांग्रेस विधायक निलय डागा, नगर के 50 मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने का लगाया आरोप
पिछोर व बैराड़ से यह हुए निष्कासित
आरती त्रिपाठी जिला सह कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, बल्लू पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, रमाकांत पटसारिया मंडल उपाध्यक्ष, आलोक शर्मा मंडल कोषाध्यक्ष, विकास पाठक पूर्व मंडल अध्यक्ष , प्रकाश रावत मंडल कार्यसमिति सदस्य बैराड़ को 6 साल के लिए निष्कासित किया है।
यह भी पढ़े…जानिये कैसा रहेगा आपका कल का दिन, 7 जुलाई का राशिफल
करैरा से यह हुए निष्कासित
नन्ने खां पूर्व पार्षद, नरेश गुप्ता पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष, मुकेश राय पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा, राजकुमारी यादव जिला कार्यसमिति सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।