Rashifal 01 April 2023 : वृषभ-मिथुन-वृश्चिक-मकर के लिए आज का दिन उत्तम, धन-निवेश, पदोन्नति-स्वास्थ्य लाभ, भौतिक सुख, मेष सेहत का रखें ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

rashifal

Rashifal 01 April 2023 : आज के ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शुक्र राहु और बुध मेष राशि में विराजमान है। मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि में चंद्रमा बैठे हैं। तुला राशि में केतु बैठे हैं। कुंभ राशि में शनि विराजमान है। सूर्य और गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल कई राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते है। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल :

मेष

मेष राशि वाले को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज त्वचा संबंधित परेशानी के कारण परेशान रह सकते हैं। हालांकि मिथुन राशि वाले को हंस योग का लाभ मिलेगा। मां की सेहत अच्छी रहेगी। चंद्रमा चौथे घर में बैठे हैं। मां दुर्गा की आराधना करना अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधी से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वह आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी काबिलियत पर ध्यान रखें। आज फैमिली आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती है। सेहत के मामले में स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पार्टनर से मनमुटाव की स्थिति बढ़ेगी। आज आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। भूमि भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi