केंद्रीय कर्मचारी फिर निकलेंगे आगे! इस दिन फैसला संभव, MP कर्मचारी के 11% DA वृद्धि से खाते में 20 हजार तक बढ़ेगी राशि

cpcc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। होली (Holi) से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP Employees) के डीए में 11 फीसद की वृद्धि (DA Hike)  की गई है। शासकीय कर्मचारियों की 31 फीसद डीए वृद्धि के साथ ही अप्रैल महीने से सैलरी (salary) में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। वही इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का लाभ प्रदेश के करीबन 7: 50 लाख कर्मचारियों को होगा। इधर 7th pay commission केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में एक बार फिर से बढ़ोतरी की जा सकती है। जिससे उनका DA बढ़कर 34% हो सकता है। दरअसल मोदी सरकार द्वारा 16 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है।

बता दे कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अब तक 20 फीसद महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा था। वही 11 फीसद की बढ़ोतरी के साथ ही उन्हें अब केंद्र के समान महंगाई भत्ता उपलब्ध कराए जाएंगे। वही DA वृद्धि 1 अप्रैल से शासकीय कर्मचारियों पर लागू होगी। हालांकि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की अब केंद्र सरकार के समान डीए पाने के अधिकारी हो गए हैं। लेकिन जल्द इसमें बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi