पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी विचारक SN Subbarao का निधन, दिग्गजों ने जताया शोक

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार की सुबह भारत के लिए एक बड़ी ही दुखद खबर लेकर आई है। दरअसल पद्मश्री (padma shree) अवार्ड से सम्मानित डॉ एसएन सुब्बाराव (SN Subbarao) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गांधीवादी विचारधारा (Gandhian ideology) के प्रणेता रहे सुब्बाराव को कई दिग्गजों अपना आदर्श मानते थे। वही उनके निधन पर दिग्गजों ने शोक जताया है।

दरअसल 13 वर्ष की आयु में एसएन सुब्बाराव आजादी आंदोलन से जुड़ गए थे। इसके साथ ही साथ वह महात्मा गांधी की विचारधारा से काफी प्रेरित है। जिसके बाद उन्हें गांधीवादी विचारक के रूप में जाना गया। गांधीवादी विचारक सुब्बाराव ने बुधवार को तड़के 4:00 बजे सुबह जयपुर के अस्पताल में अंतिम सांस ली है। 4:00 बजे उनके पार्थिव शरीर मुरैना पहुंचेगी। जहां उनके शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका पार्थिव शरीर जोरा स्थित गांधी सेवा आश्रम ले जाया जाएगा। जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi