Pani Puri Day : क्या आपने खाई है कढ़ी वाली पानी पुरी, थम्स अप और वोदका के बाद नया एक्सपेरिमेंट

Pani Puri Day : आज ‘पानी पुरी डे’ है और इस दिन को खास बना दिया गूगल ने पानी पूरी डूडल बनाकर। इसी के साथ उसने एक मजेदार एनिमेटेड गेम भी बनाया। आज पूरे आज सोशल मीडिया पर भी ‘पानी पूरी’  ट्रेंड कर रहा है। पानी पुरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसके स्वाद के दीवाने अब दुनियाभर में हैं..खास बात ये कि इसके साथ आप तमाम तरह के एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं।

पानी पुरी, गोलगप्पे, पानी बताशा, पुचके, फुचका, फुचकी…ये चटपटा देसी स्नेक्स भला किसे पसंद नहीं होगा। कहीं इसमें आलू भरा जाता है तो कहीं चने। अलग अलग जगह पर अलग अलग तरह की स्टफिंग के साथ सबसे खास है इसका चटपटा पानी जिसमें पुदीना,जलजीरा, इमली की चटनी जैसी तमाम चीजें होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी  कढ़ी वाली पानी पुरी खाई है। सोशल मीडिया पर अब इस कढ़ी वाले पानी पुरी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।