Khandwa News : विकास यात्रा में गए भाजपा विधायक का विरोध, ग्रामीणों ने लगाये मुर्दाबाद के नारे

MP Vikas Yatra : भारतीय जनता पार्टी के विधायक अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर विकास कार्यों का ग्राफ बता रहे हैं,जनता अब समझदार हो चुकी है विकास कार्य नहीं होने पर आज भारतीय जनता पार्टी के पंधाना विधायक राम दांगोरे का ग्रामीणों ने विरोध किया, सिंगोट के पास गरण गांव का मामला है। जहां पर विकास यात्रा गांव में पहुंची तो गांव के युवाओं द्वारा जमकर विरोध किया गया विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

आप विकास नहीं करोगे तो हम वोट नहीं देंगे

उन्होंने गांवों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और इसके लिए विधायक को दोषी बताया। कहा कि, भ्रष्टाचार करने वाले विधायक राम दागोरे के लोग है। वे विधायक के साथ ही उठते-बैठते है। इस कारण गांव वालों ने उन्हें वहां से वापस लौटा दिया। सभा स्थल पर ही राम दागोरे मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। गांव वालों ने कहा अगर आप विकास नहीं करोगे तो हम वोट नहीं देंगे और न ही अपने गांव में घुसने देंगे।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”