गेहूं निर्यातकों के लिए राज्य शासन की तैयारी, 30 जून तक मिलेगी सुविधा, नियम तय, किसानों को होगा आर्थिक लाभ

MP News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल कृषि निर्यात (agricultural exports) को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने बड़ी की तैयारी की है। जहां निर्यातकों (wheat exporters) को मंडी शुल्क (market fee) में छूट दी जाएगी। बता दें कि अभी ₹100 के ऊपर खरीदने पर शुल्क देना होता है। हालांकि अब गेहूं निर्यात को को देने वाली छूट की राशि की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा निर्यातकों की जाएगी। वहीं यह सुविधा 1 अप्रैल से 30 जून तक जारी रहेगी।

जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक किसानों से खरीदे गए गेहूं में से 31 मार्च 2023 तक निर्यात की मात्रा पर छूट दी जाएगी। हालांकि इसके लिए निर्यातकों के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। निर्यातकों मंडी बोर्ड में रजिस्टर्ड होना आवश्यक होगा। इसके साथ निर्यातक जो भी ऊपर खरीदेगा। उसे इसे अनुज्ञा पोर्टल पर दर्ज कराना होगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi