कवयित्री डॉ. प्रियंका त्रिपाठी को मिलेगा साहित्य अकादमी का ‘दुष्यंत कुमार’ सम्मान

Dr. Priyanka Tripathi Honored : “साहित्य अकादमी” मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा वर्ष 2019 के साहित्यिक सम्मान/पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें शहडोल संभाग की प्रसिद्ध कवयित्री एवं संभाग के एकमात्र पुस्तक प्रकाशन हाउस की संस्थापक डॉ.प्रियंका त्रिपाठी के ग़ज़ल-संग्रह “गुनगुनी सी धूप” को “दुष्यंत कुमार सम्मान” के लिए चयनित किया गया है।

शहडोल के इतिहास में पहली बार जिले के किसी साहित्यकार को हिंदी भाषा की कृति के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साहित्य अकादमी के पुरस्कार के क्रम में डॉ. प्रियंका का चयन संपूर्ण संभाग के लिए गौरव की बात है। इस सम्मान की घोषणा के बाद से ही देश के कई वरिष्ठ साहित्यकारों एवं परिचितों के द्वारा डॉ. प्रियंका को लगातार बधाईयाँ दी जा रही हैं। दुष्यंत कुमार सम्मान अंतर्गत साहित्यकार  को 51000 की धनराशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।