Chandra Grahan 2023 : मई में लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जानें डेट-टाइम और सूतककाल, पढ़े राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

lunar Eclipse

Chandra Grahan 2023 : सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का पहला चंद्र ग्रहण मई में वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पुर्णिमा पर लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1.00 बजे होगी। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

खास बात ये है कि इस दिन वैशाख माह की पूर्णिमा भी है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। चंद्र ग्रहण का परमग्रास समय रात 10 बजकर 53 मिनट पर है। ये उपछाया चंद्र ग्रहण है यानी चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा, लेकिन यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर पर इसका असर रहेगा।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)