कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 4 फ़ीसदी की वृद्धि, मानदेय में इजाफा, दुर्घटना बीमा-HRA का लाभ, खाते में आएंगे 27000 रुपए

Kashish Trivedi
Published on -

Employees DA Hike : कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके लिए बैठक में सहमति बनी है। दरअसल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को चार फीसद की दर से बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय की बेसिक दरों में भी 10% वृद्धि के साथ ही आधार दरों में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को एक तरफ जहां दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ उनके मकान किराए की दर में भी संशोधन किए जाने की तैयारी की जा रही है।

महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि

दरअसल उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई है। अब उनके महंगाई भत्ते 34 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो जाएंगे। बुधवार को परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके दुर्घटना बीमा पर भी सहमति बनी है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दी गई है। बैठक में बताया गया है कि पर्वतीय मार्ग में डीजल युक्त 60 बसों को पहले ही खरीदने की अनुमति दे दी गई है। परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में 21000 रूपए तक का इजाफा देखने को मिलेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi