विदेशी MBBS छात्रों पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, विवेक तन्खा का पलटवार- ना गिराए देश और छात्र का मनोबल

विवेक तन्खा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ जहां रूस यूक्रेन विवाद (Russia-Ukraine War) के बीच भारतीय बच्चों को ऑपरेशन गंगा (Operation ganga) के तहत भारत वापस लाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश के केंद्रीय मंत्री Pralhad Joshi का बेहद निंदनीय बयान सामने आया है। जिस पर अब कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek tankha) ने पलटवार किया है। दरअसल रूस और यूक्रेन के बढ़ते विवाद के बीच बीते दिनों यूक्रेन में फंसे बच्चों को भारत लाने की पहल शुरू कर दी गई है।

बीते दिनों यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच एक भारतीय छात्र की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि विदेश से MBBS की शिक्षा लेने वाले 90% छात्र ऐसे हैं, जो भारत में होने वाली NEET परीक्षा तक पास नहीं कर पाते। लेकिन छात्रों को विदेशों में शिक्षा ग्रहण करनी है। जिस पर अब राज्यसभा सांसद और कांग्रेसी नेता विवेक तन्खा (Vivek tankha) का बड़ा बयान सामने आया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi