Mystery Village: राजस्थान का रहस्यमयी गांव, 200 साल पहले एक रात अचानक गायब हो गए 5 हजार लोग

Kuldhara Village

Mystery Of Kuldhara Village : भारत एक ऐसा देश है जहां ऐसे कई स्थान हैं जो रहस्यमय होते हैं। ये स्थान आमतौर पर अनुभवों, धार्मिक मान्यताओं या ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े होते हैं जो इन स्थानों को रहस्यमय बनाते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुलधरा गांव के बारे में बताते हैं जो राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है और यह एक बंद गांव है जो लगभग 200 साल से अबाद नहीं है।

इस गांव के रहस्य के बारे में कई कहानियां हैं जो इसे एक रहस्यमय स्थान बनाती है। कुलधरा गांव का इतिहास 13वीं शताब्दी से शुरू हुआ, जब जैसलमेर के राजा जैतसींह ने इस इलाके में 85 गांवों की खेती और उनका नियंत्रण करने के लिए पाली नामक एक समुदाय को बुलाया था। कुलधरा गांव उस समुदाय का ही एक भाग था।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।