नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ बुलडोजर मध्य प्रदेश से होता हुआ दिल्ली पहुँच गया है। दिल्ली में अवैध निर्माणों को गिरा रहे बुलडोजर (Delhi Bulldozer Action) के खिलाफ विपक्ष आग उगल रहा है और इसे भाजपा की साजिश बता रहा है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) सरकार इसे गरीबों को कुचलने की और भाजपा की वसूली की साजिश कह रही है।
दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ अब मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सामने आ गए हैं उन्होंने कल शनिवार 14 मई को मुख्यमंत्री निवास पर 11 बजे विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Continue Reading