इन एनपीएस कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, फरवरी में खाते में आएगी राशि

Pooja Khodani
Published on -
pensioners pension

Employee news: हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जनवरी 2023 में विभिन्न सरकारी विभागों से  रिटायर होने वाले  कर्मचारियों को एनपीएस की जगह अब पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। अबतक इन कर्मचारियों को नई पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा ओपीएस को लागू करने के बाद इसका लाभ जनवरी में रिटायर हो रहे करीब 60 कर्मचारियों को भी मिलेगा।

अबतक ये कर्मचारी नई पेंशन के लिए नामित थे, लेकिन अब इन्हें पुरानी पेंशन ही मिलेगी।  संभावना है कि कर्मचारियों को यह लाभ 1 फरवरी से दिया जा सकता है।हालांकि अधिसूचना मिलने के बाद इसकी स्थिति साफ होगी।  माना जा रहा है कि 2023 में हर महीने नई पेंशन स्कीम में नामित कर्मचारियों की संख्या 40 से 150 के बीच रह सकती है हालांकि साल के अंत तक ये आंकड़ा 1,200 से 1,500 तक पहुंच सकता है।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)