आपको बता दें छठ महापर्व मुख्यतः उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और नेपाल में मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य नारायण और छठ मैया की पूजा की जाती है। महिलाएं व्रत रखकर अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना सूर्य देवता और छठ मैया से करती हैं और अर्घ्य देकर उनकी पूजा करती है। 4 दिन का यह पर्व इस बार 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस त्यौहार को सूर्य षष्टि, छठ, महापर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़े…कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर अपडेट, जारी जल्द होगा नोटिफिकेशन, मंत्री का आश्वासन
आज छठ पूजा का तीसरा दिन है जिसे संध्या अर्ध के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा करने से भगवान सूर्यनारायण प्रसन्न होते हैं और सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाल जिंदगी प्रदान करते हैं। सूरज की किरने जब शरीर पर पड़ती है तब लोगों की हर बीमारी हर रोग दूर हो जाते हैं। इस दिन नदी में स्नान करने से कई औषधीय लाभ मिलते हैं। त्योहार से न केवल लोगों की शारीरिक विकृतियों दूर होती है बल्कि मानसिक शुद्धता भी मिलती है।
यह भी पढ़े…कच्चे तेल में राहत, MP में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ महंगा हुआ ईंधन, जानें अपने शहर का हाल
4 दिन के इस महापर्व में लोग अलग-अलग प्रथाओं के अनुसार अलग-अलग पूजा करते हैं। पर्व के पहले दिन को कद्दू भात या नहाई खाई के रूप में जाना जाता है। इसमें महिलाएं व्रत कर दाल और सातवें कद्दू भात बनाती हैं जिसे वह भगवान को अर्पित करती हैं। पर्व के दूसरे दिन को खाराना के रूप में मनाया जाता है जिसमें महिलाएं रोटी और चावल की खीर बना चंद्र देवता को अर्पित करती हैं। तीसरे दिन की पूजा में महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और शाम होते ही भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसके बाद चौथे और आखिरी दिन जिसे दूसरी अर्ध के रूप में मनाया जाता है महिलाएं उगते सूरज को अर्ध प्रदान करती हैं। इसे उषा अर्घ्य कहा जाता है। इसके बाद महिलाएं अपना 36 घंटे लंबे व्रत को समाप्त करती है।