शीतला अष्टमी में कुछ दिन शेष, दूर होंगे सारे रोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Manisha Kumari Pandey
Published on -
Ahoi Ashtami

Sheetala Ashtami 2023: हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष पर पड़ने वाली अष्टमी तिथि को “शीतला अष्टमी” कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ माता शीतला की पूजा की जाती है। शीतला माता के स्वरूप को बहुत ही शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। उनके हाथों में कलश, सूप, नीम की पत्तियां और झाड़ू होता है। इस दिन पूजा के दौरान देवी को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। इसलिए इस अष्टमी को बसौड़ा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

लगाएं बासी भोजन का भोग

मान्यताएं हैं की विधिपूर्वक माता शीतला की पूजा करने से रोग-दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही लंबी आयु का वरदान मिलता है। सप्तमी की शाम को ही श्रद्धालु भोग बना लेते हैं। भोग की थाली में चावल-गड़ और मीठी रोटी का होना बहुत अनिवार्य हाट है। हर साल होली के आठवें दिन व्रत रखा जाता है। इस साल शीतला अष्टमी 16 मार्च को पड़ रही है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"