Rashifal 19 February 2023 : ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मेष राशि में राहु विद्यमान है। मंगल वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु तुला राशि में बैठे हैं जबकि मकर राशि में चंद्रमा और बुध की युति है। सूर्य और शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि शुक्र और गुरु मीन राशि में बैठे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल
मेष
मेष राशि वाले के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में संतुलन रहेगा। चंद्रमा दसवें घर में रहेंगे जॉब में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज बिजनेस नई ऊंचाई को छुए। कार्य स्थल पर आज आपकी सैलरी बढ़ सकती है। हालांकि परिवार में कुछ दिक्कत आ सकती है। संडे इंजॉय करेंगे। आगामी चुनाव को देखते हुए आज आपको राजनीतिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है।

वृषभ
वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य से कई काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य शैली का धार्मिक बने रहेंगे। आज लाभ मिलेगा। चंद्रमा नौवें घर में रहेंगे। व्यापार में मुनाफा कमा सकते हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक का समय बेहद लाभकारी साबित होगा। प्रयास से आज आपके काम सफल होंगे। सैलरी पैकेज के साथ पदोन्नति की भी संभावना बनती नजर आ रही है। घूमने में आज का दिन व्यतित करेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि वाले के लिए चंद्रमा आठवें घर में बैठे हैं। आज आकस्मिक परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य की सराहना की जाएगी। परिवार में पैसे की किसी कमी पर विवाद हो सकता है। आज आप अपने लाइफ पार्टनर की बात को भी अनसुना साबित करेंगे।। बचकर समय को पार करें। परस्थिति प्रतिकूल बनी हुई है। स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।
कर्क
कर्क राशि वाले को नौकरी में अच्छे स्थिति रहेगी। जीवन साथी का साथ मिलेगा। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। चंद्रमा सातवें घर में बैठे हैं। जीवनसाथी के साथ आज अच्छे संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। रोजगार और बेरोजगार को आज लाभ मिल सकता है। पार्टनर को खुश करने में कामयाब रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना आवश्यक है।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। चंद्रमा छठे घर में बैठे हैं। मानसिक तनाव मिल सकता है। परिवार के साथ आज आपका रिश्ता सुधरेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। समस्या से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज अच्छी खबर सामने आ सकती है। पढ़ाई लिखाई कर रहे छात्रों को भी आज लाभ मिलना है।
कन्या
कन्या राशि वाले को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति भी ठीक ठाक है। चंद्रमा पांचवे घर में रहेंगे। संतान सुख मिलेगा। आज कार्यस्थल पर प्रमोशन और सैलरी मिल सकती है। बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। मन को सुकून देने वाला समय रहेगा। चिंता में कमी आएगी।
तुला
तुला राशि वाले के लिए चंद्रमा चौथे घर में रहेंगे। पारिवारिक सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ मिल सकता है। आलस्य के कारण आज आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज भूमि भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। हालांकि थोड़ी कलह देखने को मिल सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले को रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी। भाई और मित्रों के साथ आज सहयोग मिलेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी आज आपका अच्छा रहेगा। चंद्रमा तीसरे घर में रहेंगे। दोस्त आपकी मदद करेंगे। कार्यस्थल पर आज आपको लाभ मिल सकता है। दिक्कत और परेशानी समाप्त होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा पल व्यतीत करेंगे।
धनु
धनु राशि वाले को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। चंद्रमा दूसरे घर में रहेंगे। सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में आज आपको नई ऊंचाई मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रमोशन की संभावना है। परिवार आपके कार्य में हाथ बताएंगे। खिलाड़ियों के साथ किए गए प्रयास सफल होंगे।
मकर
मकर राशि वालों के लिए आज चंद्रमा उनकी राशि में रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को आज सफलता मिल सकती है। फैमिली में चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जरूरत के हिसाब से आज चीजें उपलब्ध होगी। समाज में आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम और संतान से भी आज आपको लाभ है।
कुंभ
कुंभ राशि वाले के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामान्य दिन रहने की वजह से खर्च की अधिकता रहेगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। धन शुभ कार्यों में खर्च करेंगे। बच्चों की पढ़ाई पर भी धन खर्च हो सकता है। चंद्रमा 12वीं घर में है ने संपर्क से आज आपको लाभ होगा। व्यापार में ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों से की गई गलती के लिए आपको माफी मांगी पड़ सकती है।
मीन
मीन राशि के लिए चंद्रमा 11 घर में रहेंगे आज बड़ी बहन से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर विरोधी आपके कार्य में गलतियां निकाल सकते हैं। गुजरे पलों में अपना समय बर्बाद ना करें। कर्म पर ध्यान दें। परिवार में किसी की सेहत में सुधार आएगा। आज पाटनर का आपके प्रति रवैया बदला हुआ महसूस हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभ हो सकता है।