भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्लास्टिक (plastic) के नुकसान से हम सभी वाकिफ हैं। ये हमारे पर्यावरण और धरती को काफी तेजी से हानि पहुंचा रहा है। प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण बहुत कठिन होता है ये एक वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। हमारे यहां हाल ही में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन किया गया है। फिर भी प्लास्टिक बैग, बर्तन और फर्नीचर का इस्तेमाल बढ़ रहा है साथ ही पर्यावरण असंतुलन भी। ये समय है जब इसपर गंभीरता से विचार करते हुए इसके समाधान की ओर जाना चाहिए।
अवैध खनन के गड्ढे दो बहनों के लिए बने मौत का तालाब, ग्रामीणों में गुस्सा
प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना इसका सबसे स्थायी हल है। यदि हम इसका उपयोग करते हैं तो इसे रिसाइकिल करना जरुरी है। प्लास्टिक वेस्ट को नष्ट होने में लंबा समय लगता है इसलिए यदि इसे रिसाइकिल किया जाए तो काफी हद तक इससे होने वाे नुकसान से बचा जा सकता है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसमें प्लास्टिक वेस्ट को ऐसा नया रुप दे दिया गया है, जिसे देखकर आप भी आश्चर्यमिश्रित खुशी से भर जाएंगे।