MP : जनजातीय विकास पर बोले गृह मंत्री अमित शाह- 4 गुना बढ़ा बजट, सीएम शिवराज ने कहा- वर्ग ने समाज को किया मजबूत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में जनजातीय वर्ग (tribal class) के लोगों को मजबूती प्रदान करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इस बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने कहा कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए अब कई गुना अधिक Budget तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने जनजातीय वर्ग से जुड़े कानूनों पर शोध करने की बात कही है। इधर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (CM shivraj) ने कहा कि जनजातीय नायकों ने समाज को और मजबूती प्रदान की है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के कल्याण पर अब कई गुना अधिक व्यय किया जा रहा है। यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। जनजातीय संस्कृति से जुड़े साहित्य, लोक संगीत और लोक कलाओं की अपनी विशेषताएँ हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi