Murder Mystery : लापता पत्नी, बेहाल पति और राज़ के 15 महीने, कहानी पूरी फिल्मी है

Murder in indore

Husband killed his wife and buried her body nearby : एक लापता महिला, परेशान पति, लंबा इंतजार और फिर जब मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। ये किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं और इसमें पुलिस लंबे समय से अपराधी की किसी एक चूक का इंतजार कर रही थी। आखिरकार 18 महीने बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा और फिर इस कत्ल का राज़ खुला।

आरोपी ने खेला विक्टिम कार्ड

ये मामला है केरल के नजरक्कल पुलिस थाना क्षेत्र के एर्नाकुलम इलाके का। संजीव  (48 वर्ष) और राम्या (36 वर्ष) एक हैप्पी कपल थे। उनकी जिंदगी हंसी खुशी चल रही थी कि अचानक अगस्त 2021 में राम्या गायब हो जाती है। पत्नी के लापता होने के बाद संजीव उसे हर जगह तलाशता है, उसकी याद में रो रोकर पागल हो जाता है। आसपास के लोग भी संजीव की हालत देखकर बेहद दुखी थे। आखिर फरवरी 2022 में संजीव ने अपनी पत्नी राम्या की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम को इस केस पर लगाया गया और जांच शुरू हुई।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।