IISF : भोपाल में सीएम शिवराज ने किया अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, देश विदेश से 8 हजार विज्ञानी शामिल

IISF 2022 : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकास सकलेचा के साथ राजधानी में 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। ये आयोजन भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में 21 से 24 जनवरी तक किया जा रहा है।

देश विदेश से आए विज्ञानी

इस चार दिवसीय आयोजन में भोपाल में देश विदेश के आठ हजार से अधिक विज्ञानी शामिल हो रहे हैं। पहली बार भोपाल में इतने व्यापक स्तर पर हो रहे विज्ञान महोत्सव में विज्ञान और तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन होगा और वैज्ञानिक अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। देश विदेश से 300 से अधिक विज्ञानीक संस्थाएं भी यहां सम्मिलित हो रही हैं। यहां 14 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आईआईएसएफ का लक्ष्य जनता को विज्ञान से जोड़ना है। इसी के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) किस तरह हमारे जीवन को उन्नत व बेहतर बनाता है, ये बताना भी है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।