केन बेतवा परियोजना अथॉरिटी ने MP को सौंपे 4400 करोड़, वनीकरण के लिए राज्य को मिले 3286 करोड़

cpcc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में केन बेतवा लिंक परियोजना (Ken Betwa Link Project) के कारण विस्थापन को अब मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रणाली शुरू कर दी गई है। दरअसल राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट करने का काम शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजस्व विभाग सबसे पहले छतरपुर जिले से इसकी शुरुआत करेगा। वही भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना के मुताबिक राजस्व रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद अब छतरपुर के विस्थापन को मुआवजा देने के लिए प्रशासन को 1114 करोड़ रुपए सौंपे गए हैं।

इस राशि का प्रयोग परियोजना के मुख्य बांध ढोढन में प्रभावित के कारण विस्थापित पर किया जाएगा। इसके अलावा केन बेतवा लिंक परियोजना अथॉरिटी की तरफ से परियोजना के लिए मध्यप्रदेश शासन को ₹4400 करोड़ रुपए सौंपे गए हैं। साथ ही 3286 करोड़ रुपए पन्ना टाइगर रिजर्व के वन को हो रहे नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए खर्च किए जाएंगे। ढूंढन बांध के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व के 6000 हेक्टेयर से अधिक भूमि डूब रही है। जिसकी भरपाई के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi