Ajab Gajab : पत्नी का जन्मदिन भूलने पर हो सकती है जेल, 5 मिनिट से ज्यादा नहीं कर सकते Kiss, जानिये अजीबोगरीब कानून

पदोन्नति

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बिना सीट बेल्ट या हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने पर कभी आप पर जुर्माना हुआ हो तो यकीनन आपको बेहद गुस्सा आया होगा। ये भी खयाल आया होगा कि आखिर ये कानून (law) बनाए क्यों गए हैं। लेकिन ठहरिये..अगर हम आपसे कहें कि पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा का कानून है तो आप क्या करेंगे। हम बात कर रहे हैं दुनिया के अलग अलग देशों में बने अजीबोगरीब कानून की।

5 मिनिट से ज्यादा किस नहीं कर सकते

लोआ में आप 5 मिनट से ज्यादा किस (Kiss) नही कर सकते..ऐसे ही कई अजब गजब कानून हैं जिन्हें जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जापान में विक्स के इस्तेमाल पर बैन है क्योंकि इसमें स्यूडोफेड्रिन नामक दवा का उपयोग होता है। अगर आप र्केंसस की राजधानी लिटिल रॉक में रह रहे हैं तो आपको अपने कुत्ते को बहुत अच्छे से ट्रेनिंग देनी होगी। यहां शाम छह बजे के बाद कुत्ते भौंक नहीं सकते। अगर ऐसा हुआ तो कुत्ते के मालिक को जेल हो सकती है। पक्षियों से प्या करने वाले और दाना डालने वाले सावधान..सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। वहीं वाशिंगटन के बेलिंगघम में महिला नाचते समय तीन कदम पीछे नहीं ले सकती, ये वहां कानून का उल्लंघन है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।