भाजपा सरकार ने गोवंश, गौशालाओं को बदहाल किया-कमलेश्वर पटेल

Avatar
Published on -

Anuppur News : मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने गोवंश व गौशालाओं को बदहाल करने का काम किया है। अस्थाई, निराश्रित गोवंश, गौशाला, चारे भूसे की शून्यता के कारण गोवंश मरने को मजबूर है। इसके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जन आक्रोश यात्रा के छटवें दिन कोतमा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया चौक, बगैहा टोला,कोतमा की जनसभा में कहीं। विधायक कमलेश्वर पटेल ने जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक हज़ार गौशालाएं बनाकर चार हजार गौशालाओं के निर्माण की मंजूरी प्रदान की थी किंतु भाजपा ने निर्वाचित सरकार की खरीद फरोख्त करके जनादेश का अपमान किया है।

‘जन आक्रोश रैली’
‘जन आक्रोश रैली’ में उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं। इन 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है। विधायक कमलेश्वर पटेल ने आगे सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं कांग्रेस की रीति नीति, 11 वचन को घर-घर जाकर बताएं। इस मौके पर आईसीसी और आक्रोश यात्रा समन्वयक विधायक एवं पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार यशोमती ठाकुर विधायक एवं पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम कोतमा विधायक सुनील सराफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गुप्ता महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस रविंद्र तिवारी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Continue Reading

About Author
Avatar

Sushma Bhardwaj