कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मानदेय में 20 फीसद की वृद्धि, वेतन में होगा इजाफा, खाते में आएंगे 8500 रुपए, भर्ती सहित मिलेगा मोबाइल फोन

Employees-Anganwadi Workers Salary-honorarium Hike :  कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उनके मानदेय में 20% की वृद्धि की योजना तैयार की गई है। जल्द उनके मानदेय में वृद्धि देखी जाएगी। इसके साथ ही उनके वेतन में बंपर इजाफा होगा। दरअसल कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी। इसके लिए कई विरोध के बाद आखिरकार राज्य सरकार द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कई विरोध के बाद आखिरकार उनके मानदेय में 20% की बढ़ोतरी की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रूपए प्रति महीने की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं अब उन्हें 8500 रूपए प्रतिमाह और सहायिकाओं को 4500 रुपए प्रति माह का लाभ दिया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi