मेष राशि के जातकों को श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़ों से करना शुभ माना जाता है। साथ ही उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना लगाने से श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को इस दिन लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां समाप्त होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को लोगों को श्रीकृष्ण को दही का भोग लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही श्रीकृष्ण को चंदन का टीका लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में खुशियां आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
कर्क राशि
यदि आपकी राशि कर्क है तो इस साल का श्रीकृष्ण का शृंगार सफ़ेद वस्त्रों से करें और उन्हें दूध और केसर का भोग लगाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का इस साल श्रीकृष्ण का शृंगार गुलाबी रंग के कपड़ों से करना शुभ होगा। यदि आपकी राशि सिंह है तो आप श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को लड्डू गोपाल का श्रृंगार हरे रंग की कपड़ों से करना चाहिए। साथ ही मावा का भोग चढ़ाना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को इस शुभ अवसर पर कान्हा का शृंगार गुलाबी रंग के कपड़ों से करना चाहिए। श्री कृष्ण को घी का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को श्री कृष्ण का शृंगार लाल रंग के कपड़ों से करना चाहिए। साथ ही उन्हें दही और माखन का भोग लगाना चाहिए
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कान्हा का श्रृंगार पीले वस्त्रों से करना चाहिए। साथ ही पीले रंग के मिठाई का भोग लगाना इस राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
मकर राशि
यदि आपकी राशि मकर है तो आप इस साल कान्हा का शृंगार नीले रंग के कपड़ों से करें। साथ ही मिश्री का भोग अर्पित करें।
कुम्भ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए इस साल श्री कृष्ण का शृंगार नीले रंग के वस्त्रों से करना शुभ होगा। साथ ही उन्हें बालूशाही का भोग लगाना अच्छा परिणाम देगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण का सिंगार पीले रंग के वस्त्रों से करना चाहिए और उन्हें केसर और बरसी का भोग लगाना चाहिए।
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। कृपया विद्वानों की सलाह जरूर लें।