Mohan Yadav Sagar News ; टाटा कंपनी पर केस करेगी सरकार.. सीएम मोहन यादव बोले ‘सरकार की पाई पाई वसूल करेंगे’

Shashank Baranwal
Published on -
cm mohan

CM Mohan Yadav In Sagar : सागर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सरकार जल्द ही टाटा कंपनी पर केस दायर करेगी। उन्होंने कहा जनता की पाई पाई वसूलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने सागर जिले में इसी सत्र से नया विश्वविद्यालय शुरू करने की घोषणा भी की। वे जन आभार यात्रा में शामिल होने सागर पहुंचे थे।

शैलेंद्र जैन ने की राशि की मांग

450 सौ करोड रुपए से ज्यादा की लागत से सागर नगर निगम में सीवरेज का काम टाटा कंपनी ने किया है। लेकिन इस काम के चलते शहर की सड़क बदहाली की शिकार हो गई है। जहां-तहां गड्ढे और खुदी पड़ी है। सड़के आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इस बात को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री के सामने यह दुखड़ा रोया। उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी की मेहरबानी के चलते सागर नगर निगम की सड़क बदहाल हो गई है। इन्हें सुधारने के लिए तत्काल 25 करोड़ रुपए की जरूरत है। कृपया मुख्यमंत्री इतनी राशि स्वीकृत करने की कृपा करें।

Continue Reading

About Author
Shashank Baranwal

Shashank Baranwal

पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ।