कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि, 62 से बढ़कर होंगे 65 वर्ष, आदेश जारी, यह होंगे नियम, मिलेगा लाभ

employees

Employees Retireent Age hike, Professors Retirement Age hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर से उनकी सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाया गया है। लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्ति आयु वृद्धि की मांग की जा रही है। LG द्वारा इसकी घोषणा की गई थी। LG द्वारा हुई घोषणा के बाद में सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि देखी जाएगी। वहीं इसका लाभ अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कर्मचारियों के रिटायरमेंट आयु को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। सेवानिवृत्ति आयु को 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की घोषणा की गई है। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसमें प्रोफेसर की सेवानिवृत्ति आयु को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi