नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बाजी जीत ली है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची आज गुरुवार को जारी कर दी। कांग्रेस ने इस सूची में 50 महिलाओं को भी टिकट दिए हैं।
कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर पर सूची जारी होने की अधिकृत घोषणा करते हुए लिखा – आज ऐतिहासिक पहल हुई है- 125 प्रत्याशियों की सूची में 50 महिलाओं के नाम हैं। कांग्रेस महिलाओं को शक्ति देने जा रही है, अब महिलाएं डरेंगी नहीं जुल्म-अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगी।