कर्मचारियों के जल्द बढ़ेंगे 2 भत्ते! सैलरी में होगा 21 हजार से ज्यादा का इजाफा, जानें अपडेट

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission:  केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees Pensioners)  के लिए अच्छी खबर है। जल्द कर्मचारियों को 2 बड़ी सौगात मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार जल्द कर्मचारियों का महंगाई भत्ता  के साथ हाउस रेंट अलाउंस में 3 प्रतिशत (DA/HRA Hike) की बढ़ोतरी कर सकती है।इसके बाद कुल डीए 31% से बढ़कर 34% हो जाएगा, जिसका लाभ देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 60 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। वही HRA 27 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी हो सकता है, जिसका लाभ 31 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

Vyapam Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट 30 जनवरी, जल्द करें अप्लाई, ये है आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,31 प्रतिशत DA-DR के बाद केंद्र सरकार एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियोंDA बढ़ाने की तैयारी में है। दिसंबर 2021 में महंगाई दर के आंकड़े के आधार पर कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी का इजाफा तय माना जा रहा है। 3 फीसदी डीए बढ़ने पर कर्मचारियों की सैलरी 20000 रुपये तक बढ़ जायेगी। अगर केन्द्रीय कर्मचारियों का DA 2% या 3% बढ़ता है तो 31 प्रतिशत से बढ़कर 33% या 34% होगा। अगर DA 33% हो जाता है और बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो कर्मचारियों को डीए 5940 रुपए का इजाफा होगा और TA-HRA जोड़ने पर सैलरी 31,136 रुपए हो जाएगी।अगर DA 34 प्रतिशत होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का DA सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना 20,484 रुपए हो जाएगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)