केन्द्र की मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, 4 परियोजनाओं को मंजूरी, 162.84 करोड़ राशि स्वीकृत, इन जिलों को मिलेगा लाभ

Pooja Khodani
Published on -
mp news gopal

Madhya Pradesh News: केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को नए साल 2023 में बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने भोपाल और सिवनी के लिए 162.84 करोड़ रूपये राशि जारी की है।वही ग्वालियर के लिए रेलवे ओवर और अंडर ब्रिज को भी मंजूरी दे दी है।

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेतु बंधन योजना में मध्यप्रदेश के लिए चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह विकास परियोजनाएँ भोपाल, सिवनी और ग्वालियर जिलों के लिए हैं। छोला रेलवे ओवर ब्रिज काली परेड से अयोध्या बायपास भोपाल के निर्माण के लिए मंत्रालय ने 32 करोड़ 44 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। इसी प्रकार रेलवे ओवर ब्रिज नेशनल हाई-वे नंबर-7 सिवनी सिटी जिला सिवनी के लिए 126 करोड़ 40 लाख रूपए स्वीकृत किये हैं।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)