Home Remedies Tips: ब्लैक हेड्स की समस्या से चाहिए छुटकारा, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खें 

Home Remedies Tips : आजकल महिलाएं अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहती हैं, जिसके कारण वो बदलते मौसम के साथ खुद की देखभाल नहीं कर पाती। परिवार, बच्चे, आफिस के बाद उनके पास खुद के बारे में सोचने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में अक्सर वो अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाती है। जिसके कारण आगे चलकर स्कीन का फटना, ड्राईनेस और चेहरे पर काले धब्बे हो जाते हैं। इसके साथ ही आंखों के नीचे काले धब्बे हो जाते हैं, तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ब्लैक हेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपाए बताते हैं…

अंडा

अगर आप अपने चेहरे से काले धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो कि चेहरे के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसे आप अंडे की सफेदी और शहद के साथ मिलाकर मिश्रण को कील वाली जगहों पर लगाकर इसे 15 से 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकती है।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।