कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगा नियमितीकरण का लाभ! बढ़ेगी सैलरी, जानें प्रक्रिया पर अपडेट

Employees

Employees Regularization : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। नियमितीकरण को लेकर मामला लगातार उलझता जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अभी तक नियमितीकरण का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिला है। हालांकि समिति की अनुशंसा पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विधि और विधायी कार्य विभाग से अभिमत की मांग की गई है। विधि विभाग ने इस मामले के संबंध में महाधिवक्ता का भी अभिमत मांगा है।

हालांकि छत्तीसगढ़ में अभी तक नियमितीकरण को लेकर राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया गया है। अनियमित कर्मचारी लगातार नियमितीकरण की मांग उठा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारी मोर्चा द्वारा लगातार अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन करने के साथ ही पंचायत सचिव भी काम ठप्प कर आंदोलन पर चले गए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi