वायरसों की चपेट में आई दुनिया, कोरोना के बाद मंकीपॉक्स और मारबर्ग ने बढ़ाई चिंता, यह वायरस सबसे खतरनाक

mp coronavirus upadte

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जहां एक तरफ देश में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है और चौथे लहर के आसार नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई नए वायरस ने दुनिया के कई भागों में दस्तक दे दी है। हालांकि अब तक मारबर्ग वायरस (Marburg Virus) का एक भी मामले भारत में नहीं पाया गया है। लेकिन मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने भारत में दस्तक दे दी है। अब तक देश में 2 मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। बता दें की यह वायरस किसी जानवर या उसके खून के संपर्क में आने फैलता है। हालांकि यह कोरोना के मुकाबले देर से संक्रमित होता है। देश में कोरोना ने भी अपनी रफ्तार तेज कर ली और हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़े… आर माधवन के बेटे वेदांत बने देश के सबके तेज तैराक, एक्टर ने इस तरह जाहिर की खुशी

मारबर्ग वायरस निकला कोरोना से भी खतरनाक

बताया जा रहा है की मारबर्ग वायरस कोरोना से भी अधिक खतरनाक है। अब तब इस वायरस के कारण दो लोगों की मौत घाना में हो चुकी हैं। यह वायरस अंगोला, कांगो, केन्या, युगांडा, दक्षिण अफ्रीका तक अपने पाँव फैला चुका है और यहाँ इस वायरस से संक्रमित मरीज भी मिले हैं। यह वायरस नया नहीं है, 1967 में इसका प्रकोप नजर आया था और एक बार फिर इसने दस्तक दे दी है। डबल्यूएचओ के मुताबिक इस वायरस का मृत्यु डर 24% से 88% है और यह चमगादड़ों से फैलता है। इस वायरस से संक्रमित लोगों में बुखार, सिरदर्द, पेट में दर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"