सीहोर, अनुराग शर्मा। मध्य प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान (Congress Membership Campaign) की शुरुआत करने सीहोर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीहोर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ पढ़ाया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मौजूद कार्यकर्तओं से पूछा कि रामधुन आती है तो कोई भी कार्यकर्ता रामधुन गाकर नहीं सुना पाया। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा रघुपति राघव राजाराम, ईश्वर आल्हा तेरो नाम, ये है रामधुन इसे सबको सिखाओ।