MP News : 3 लाख से अधिक किसानों के लिए राहत भरी खबर, खाते में भेजे गए 1641 करोड़ रुपए

cg farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सरसों और गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य (support price) पर की जा रही है। साथ ही उसका उन्हें जल्द से जल्द भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक 3 लाख 77 हजार रुपए किसानों के खाते में 1641 करोड़ रुपए का ऑनलाइन भुगतान (Online payment) किया गया है।

प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में बुधवार तक 31 लाख 46 हजार 96 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। अब तक 3 लाख 77 हजार 278 किसानों को 1641 करोड़ 7 लाख रूपये उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित किये गये है। उन्होंने बताया कि भुगतान में पारदर्शिता के लिये पी.एफ.एम.एस. (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi