MP Weather : 20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, तापमान में 3 फीसद की गिरावट, गुलाबी ठंड की दस्तक, यहाँ बारिश की संभावना, जानें पूर्वानुमान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather) तेजी से बदल रहा है। दरअसल प्रदेश में गुलाबी ठंड (pink cold) की दस्तक हो गई है। रायसेन (raisen) में पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की दस्तक की संभावना जताई गई थी। रात में तापमान (temperature) में गिरावट आई है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर दिशा की तरफ से चल रही हवा की गति 16 किलोमीटर बताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव होगा बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम निर्मित हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। बंगाल की तरफ से आ रहे हैं बाजार प्रदेश में बारिश का कारण बनेंगे। इसका तापमान में गहरा असर पड़ेगा। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi