Bhopal News : वन विहार की वेबसाइट नए स्वरूप में लॉन्च, दुविभाषी विकल्प सहित जाने प्रमुख विशेषताएं

Now-the-animals-will-eat-fresh-fruits-in-vanvihar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप घूमने-फिरने के साथ ही इन जगहों के बारे में विशेष जानकारी रखना चाहते हैं तो भोपाल (Bhopal) के वन विहार (van vihar) से जुडी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर (Van Vihar National Park and Zoo) की पुनः नई डिजाइन और पूर्ण विकसित वेबसाइट को लांच किया गया है। इस वेबसाइट (website) में वन विहार से जुड़ी तमाम चीजें उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इसकी डिवाइस स्क्रीन के साइज को भी कई बेहतर तकनीकों से तैयार किया गया।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिडियाघर की नई पुनः डिजाइन और पुनर्विकसित वेबसाइट www.vanviharnationalpark.org लॉन्च की गई है। इस नई वेबसाइट को वन विहार में नवीनतम घटनाओं, समाचारों और जनता को अद्यतन/अपडेटेड रखने के लिए डिजाइन किया गया है। आधुनिक समय के साथ तालमेल बिठाते हुए वेबसाइट में एक आधुनिक रेस्पोंसिव कोडिंग और डिजाइन है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi