भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा (MP BJP) के बूथ विस्तारक अभियान के बाद कांग्रेस (MP Congress) ने “घर चलो, घर-घर चलो” अभियान की शुरुआत की है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने आज 01 फरवरी मंगलवार को देवास से इस अभियान की शुरुआत की। उधर कांग्रेस के “घर चलो, घर-घर चलो” अभियान पर भाजपा ने तंज कसा है।
भाजपा विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने भोपाल में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि – कांग्रेस के कोई भी अभियान पेपर तक और मीडिया तक सीमित रहते हैं, जमीन पर कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। मुख्य मुद्दा तो ये है कि जब इस अभियान की घोषणा की गई थी तब कहा गया था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता घर घर जायेंगे आप बता दो कि एक भी वरिष्ठ नेता घर घर जा रहा हो।
Continue Reading