गोवर्धन पूजा पर CM Shivraj ने की अंकुर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील, दिए खास संदेश

Shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) 5 नवम्बर शुक्रवार को उज्जैन भ्रमण पर रहेंगे। सीएम शिवराज उज्जैन में गौवर्धन पूजा कर अंकुर अभियान में शामिल होंगे। सीएम शिवराज उज्जैन महाकाल परिसर में अंकुर अभियान का शुभारंभ कर अंकुर वालिंटियर्स से मिलेगा। प्रदेश और जिलों के वालिंटियर्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा संवाद करेंगे। अंकुर अभियान अंतर्गत गौवर्धन पूजा कर देश एवं प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रकृति प्रेम के लिये संदेश देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कहा है कि आज हमारा विश्व पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। आने वाले समय में सबसे बड़ी चिंता प्रकृति संरक्षण की है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उनके नेतृत्व को भारत के साथ अन्य राष्ट्र भी स्वीकार करते हैं। वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी के यह प्रयास अभिनन्दनीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को मध्यप्रदेश पूरा सहयोग करेगा। आम लोगों की भागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi