PM Kisan: जल्द बढ़ सकती है किसान सम्मान निधि की राशि, किसानों को मिलेंगे 8 हजार!

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के करोड़ों किसानों (Farmers) के लिए खुशखबरी है।मोदी सरकार जल्द किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है।इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि  (PM Kisan Samman Nidhi Yojan) की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है।माना जा रहा है कि 6 हजार की जगह यह राशि 8 हजार रुपए सालाना हो सकती है। 1 फरवरी 2022 को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट 2022-23 पेश करेगी, इस दौरान किसान सम्मान निधि बढ़ाने का भी ऐलान किया जा सकता है।इसका लाभ मोदी सरकार को विधानसभा चुनावों 2022-23 में मिल सकता है।

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द 8000 बढ़ेगी पेंशन की राशि! हाथ आएगी मोटी रकम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी में पेश होने वाले बजट 2022 (Budget 2022) में मोदी सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agri Economy) मजबूत करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में इजाफा किया जा सकता है।संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार आने वाले वित्त वर्ष से पीएम किसान की राशि 6000 हजार से बढ़ाकर 8,000 रुपये कर सकती है, इसके बाद किसानों को 2000-2000 हजार की साल में 3 की जगह 4 किस्ते दी जाएगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)