राज्य के लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी 2 गुड न्यूज! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें DA वृद्धि और नए वेतनमान पर अपडेट

7th pay commission

MP Employees DA Hike/ New Pay Scale : आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों-अधिकारियों को 2 बड़े तोहफे मिल सकती है। इनमें 4% महंगाई भत्ता और नया वेतनमान शामिल है। खबर है कि चुनावी साल में कर्मचारियों को साधने के लिए राज्य सरकार जल्द 4 फीसदी महंगाई भत्ता (DA Hike) 4% बढ़ाने की तैयारी में है।  वही स्थाई कर्मचारियों (MP permanent employee) को भी वेतन का तोहफा मिलने की उम्मीद है।माना जा रहा है कि इसकी घोषणा मई अंत से पहले की जा सकती है, हालांकि अधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।

महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि संभव

दरअसल, वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। 4 फीसदी वृद्धि के बाद यह केन्द्र के कर्मचारियों के समान 42 फीसदी हो जाएगा। संभावना है कि इसे 1 जनवरी 2023 से लागू किया जा सकता है और 4 महीने का एरियर भी दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों का डीए भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। डीए बढ़ने से प्रदेश के करीब साढ़े सात लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को लाभ होगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)