हजारों कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, खाते में आएंगे 14 हजार रुपए, Arrears का भी होगा भुगतान

mp news

रांची, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार ने एक बार फिर से कर्मचारियों (Employees) को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल एक बार फिर से तो शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि (trainers Honorarium hike) की गई है। श्रम नियोजन विभाग (labor planning department) के बाद खेल विभाग ने मानदेय वृद्धि के लिए सूचना जारी कर दी है। जिसके बाद कर्मचारियों के खाते में 3000 रूपए की वृद्धि देखी जाएगी।

राज्य के डे बोर्डिंग खेल सेंटर (Day Boarding Sports Center) के प्रशिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दे कि श्रम नियोजन विभाग में पत्र लिखा था। जिसके बाद खेल विभाग ने मानदेय वृद्धि संबंधी अधिसूचना जारी की है। वही श्रम विभाग में प्रशिक्षकों को कुशल श्रेणी में रखा है। जिसके बाद खेल प्रशिक्षक को 14038 रुपए मानदेय उपलब्ध कराए जाएंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi