बुरहानपुर में कुपोषण मामला, कलेक्टर, CMHO, महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस जारी

बुरहानपुर, डेस्क रिपोर्ट। बुरहानपुर जिले के धुलकोट के बसाली गांव में कुपोषण का मामला सामने आया है, जिसके बाद राज्य मानव अधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया है, इस मामलें में दस महीने की आसमा नाम की बच्ची है, जिसका वजन सिर्फ 4.06 किलोग्राम है। सामान्य तौर पर इस उम्र के बच्चों का वजन 9 किलो होता है। गंभीर कुपोषण की शिकार आसमा की मां की बीमारी के कारण डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है। आसमा का दस दिन से सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके दादा किशन भाभरिया ने बताया बेटा मजदूरी करता है। मालूम हो कि जिले में 4 हजार बच्चों का वजन सामान्य से कम है। 1947 अति कम वजन के हैं। इनमें से 231 सिर्फ 15 दिन में मिले। पोषण पखवाड़े की रिपोर्ट में यह हकीकत सामने आई है।

यह भी पढ़ें… जबलपुर में हनीट्रेप गैंग का कारनामा, वकील के साथ मिलकर हसीना ने युवकों को बनाया शिकार

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महिला व बाल विकास अधिकारी, बुरहानपुर को तीन सप्ताह में प्रतिवेदन देने को कहा है। आयोग अध्यक्ष ने इन अधिकारियों से पूछा है कि पूरे जिले में कितने बच्चे कुपोषण का शिकार हुए हैं एवं वर्तमान में भी कितने कुपोषित हैं ? जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक की विस्तृत जानकारी दें। साथ ही यह भी पूछा है कि इस समय पूरे बुरहानपुर जिले में इलाज के लिये (कुपोषण वाले) कितने बच्चे भर्ती हैं ? उनका क्या इलाज चल रहा है ? अधिकारी यह भी जानकारी दें।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur