जबलपुर, संदीप कुमार। रेल सुरक्षा बल के दो जवानों ने मंगलवार को पिपरिया एवं मदनमहल रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान अपनी सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए अलग-अलग घटनाओं में दो रेलयात्रियों की जान बचाई। इन दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आए है, यात्रियों की इस लापरवाही को जिसने देखा हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें….सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया
पिपरिया स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा की सतर्कता से महिला यात्री की जान बचाई जा सकी है। हुआ यह कि दिनांक 01/11/ 2022 को एक महिला यात्री गाड़ी संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस से मैहर से पिपरिया सामान्य श्रेणी में जनरल टिकट नंबर ALA 66040072 के साथ यात्रा कर रही थी। पिपरिया स्टेशन पर चलती गाड़ी में उतरने के प्रयास में ट्रेन से गिर गई। जिसे स्टेशन ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा ने बड़ी तेजी व सजगता दिखाते हुऐ महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया तथा महिला यात्री की जान बच गई। महिला ने पूछताछ में अपना नाम फूलन देवी पटेल पति स्वर्गीय भगवान दीन पटेल उम्र 45 वर्ष बताया। महिला द्वारा अपने आप को सकुशल बताए जाने पर उसे अपने घर के लिए रवाना किया।